गोपालगंज, फरवरी 25 -- फुलवरिया। होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर बुधवार को फुलवरिया एवं श्रीपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। फुलवरिया में बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तथा श्रीपुर में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की। पुलिस इंस्पेक्टर कुमार वैभव व सीओ बीरबल वरुण कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने भी सुझाव दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...