बिजनौर, फरवरी 19 -- धामपुर। होली के मद्देनजर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नायब तहसीलदार विजय कुमार ने लोगों से होली के त्योहार को शांति सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्योहार पर साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और रंग जुलूस मार्गो पर नीचे लटकी विद्युत लाईनों को समय रहते सही कराने को निर्देशित किया। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार ने कहा कि त्योहार पर किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही कोई अफवाह फैलाएं। माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने कहा कि नगर की होली ऐतिहासिकता के साथ भाईचारे और आपसी सौहार्द को भी प्रतीक रही है। उन्होंने त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने को आह्वान किया। बैठक में शहर इमाम मुफ्ती मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.