रांची, मार्च 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थाना प्रभारी नवीन कुमार एवं मुरी ओपी प्रभारी राहुल कुमार मेहता ने एवं संचालन मोहम्मद फारूख ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य लोगों व शांति समिति के सदस्य शामिल हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डाले। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हमेशा से आपसी सौहार्द के साथ सभी पर्व-त्योहार मन...