बांका, फरवरी 27 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। होली त्योहार को लेकर बेलहर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ शशिकांत शुक्ला और थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में उपस्थित लोगों से अधिकारियों ने होली का त्योहार शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील किया। अधिकारियों ने कहा की होली के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शराबियों और हुडदंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होल के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन और पुलिस को भरोसा दिलाया की होली शांति पूर्ण माहुल में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन और पुलिस का सहयोग किया जाएगा। बैठक में बबलू कुमार...