सिमडेगा, फरवरी 24 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना परिसर में मंगलवार को होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष राय ने की। बैठक में होली त्योहार धूमधाम, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की अपील पुलिस प्रशासन से करते हुए हुड़दंगियों एवं असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को अपील की गई। बैठक के अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बैठक में उपप्रमुख अजय जयसवाल,देवनीश खलखो,दीपक जयसवाल,शीतल तिर्की, मुखिया जगेश्वर प्रधान, उर्मिला कुजूर, प्रतिभा कुजूर, अनास्तसिया खलखो, अंजन निमन खलखो, सफार अली, मो साहिद हुसैन, द्वारिका जयसवाल, सुहैल अख्तर, अमर जयसवाल, एसआई अजेन्द्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.