कोडरमा, फरवरी 28 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को सतगावां थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा ने की, जबकि संचालन समाजसेवी महेंद्र प्रसाद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी सौरव कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार गश्त पर रहेंगे। विशेष रूप से हुड़दंगियों, नशे की हालत में हंगामा करने वालों और जबरन रंग लगाने जैसे कृत्यों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.