मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता होली को लेकर ट्रेनों में भीड़भाड़ के मद्देनजर मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की तीन विशेष टीमों की तैनाती बलिया, बरौनी और गोरखपुर जंक्शन पर की गई है। संबंधित टीमों को गुरुवार की शाम जंक्शन से रवाना किया गया। मौके पर रेल एसपी वीणा कुमारी ने संबंधित अधिकारियों व जवानों को टिप्स दिए। विशेष टीम मुजफ्फरपुर की ओर आने वाली ट्रेनों की निगहबानी करेगी। रेल एसपी ने नशाखुरानी गिरोह से लेकर अन्य असामाजिक तत्वों को लेकर हर स्तर पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों को भी सुरक्षा को लेकर जागरूक करने को कहा गया। टीम में शामिल जवान व अधिकारी माइकिंग के साथ ही पोस्टर-पंपलेट के जरिए लोगों को सतर्क करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.