देवघर, मार्च 1 -- सारठ, प्रतिनिधि। मार्च शुरू होते ही तापमान बढ़ गया है और होली का खुमार भी लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। उमंग और आनंद का त्योहार होली को लेकर सारठ क्षेत्र के चौक-चौराहों एवं दुकानों में होली के गीतों की धुन सुनने को मिलने लगी है। इन फुहड़ गानों कि धुन पर शराबियों और युवकों को थिरकते हुए भी देखा जा रहा है। वहीं इन फुहड़ गीतों से सभ्य लोग शर्मसार भी हो रहे हैं। होली त्योहार को लेकर रंग, अबीर, गुलाल, पिचकारी आदि के दुकानें भी सज चुकी है। इन दुकानों में विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बच्चों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। जबकि आसमान छूती महंगाई की मार ने आम से लेकर खास लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि महंगाई चरम पर है। इसलिए इस वर्ष भी होली का उमंग फीका ही रहने का भय लगा हुआ है। दुसरी ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.