अररिया, मार्च 1 -- अररिया, निज प्रतिनिधि होली को जिलेभर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गया है। होली को लेकर एक तरफ जहां बाजार गुलजार हो गया है। शहर से लेकर गांव तक हाट बाजारों में होली को लेकर रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी की जमकर खरीददारी हो रही है। खासकर युवा वर्ग होली को यादगार बनाने की तैयारी जुटे हैं। होली के रंग में बाजार भी पूरी तरह रंग चुका है। लोगों पर फगुआ का रंग चढ़ चुका है। रंगों के त्योहार होली को लेकर बाजारों में दुकानें सज चुकी है। कहीं तरह-तरह के रंग व पिचकारी, तो कहीं बच्चों के लिए डिजाइनर धोती, कुर्ता सेट की जमकर खरीददारी हो रही है। बाजार में फगुआ से संबंधित गानों से माहौल होली मय हो गया है। नये-नये फगुआ गीत फिजां में होली का रंग घोल दिया है। गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहे सभी ओर फगुआ की बयार बह रही है। बाजार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.