मुंगेर, मार्च 3 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहा। बाजार में जगह-जगह रंग-गुलाल, पिचकारी की दुकानें सजी है। बुधवार को पर्व मनाया जाएगा। लोगों ने रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ पकवान बनाने के लिए खाद्य सामग्रियों की जमकर खरीदारी की। बाजार में हर्बल एवं परंपरागत दोनों तरह के रंग-अबीर बिक रहे हैं। लेकिन अधिकांश लोगों का झुकाव हर्बल रंग और अबीर की ओर रहा। लोग त्वचा एवं आंख पर केमिकल युक्त रंगों के प्रभाव को देखते हुए हर्बल रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं। हर्बल रंग मंहगा होने के बाद भी इसकी अधिक बिक्री हो रही है। सोमवार को रंगों की खरीदारी कर रहे गौतम कुमार, आरती एवं अभिषेक कुमार ने बताया कि पहले परंपरागत रंगों का प्रयोग करते थे। यह रंग केमिकल युक्त होने के कारण त्वचा एवं आंख में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.