बोकारो, मार्च 3 -- होली के अवसर पर सोमवार को जिले में उत्सव का आयोजन हुआ। देर शाम तक शहर के कई स्थानों पर होली मिलन का कार्यक्रम चलता रहा। मंगलवार को होलीका दहन किया जाएगा। हालिका दहन करने के बाद बुधवार को होली मनाया जाएगा। होलिका दहन मनाने को लेकर बच्चों समेत युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहन को लेकर जगह-जगह पर लकड़ी व गोयठा को इकटठा कर जमा किया गया। वहीं होली के कारण सोमवार को दुंदीबाद बाजार समेत शहर के सभी बाजार में रंग अबीर व गुलाल खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। पर्व को लेकर बाजारों में अनेक वेराईटी का पिचकारी, मुखौटे समेत रंग व गुलाल की लोगो ने देर शाम तक खरीदारी की। वहीं सिटी सेन्टर समेत अन्य बाजारों में हटिया मोड़ व सेक्टर 9 व सेक्टर 12 दुंदीबाद बाजार में भी कमोबेस यही स्थिति रही। होली को ले...