कोडरमा, फरवरी 26 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। होली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। होली को लेकर कुर्ता पायजामा व टी-शर्ट की डिमांड भी बढ़ गई है। कई मॉलों में होली उत्सव पर कुर्ता-पायजामा में ग्राहकों को छूट भी जा रही है। इसकी खरीदारी के लिए मॉलों में ग्राहकों की काफी भीड़ भी देखी जा रही है। बाजार के दुकानों में शादी का लगन व त्योहार को लेकर कपड़ों की खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। कपड़े व्यवसायी ने बताया कि होली को लेकर खास तरह के कुर्ता व पायजामा बाजार में आया है। 150 से लेकर 700 तक के कुर्ता पायजामा व लेडिज के लिए शूट व दुपट्टा बाजार में बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार 7 से 12 प्रतिशत तक कपड़े के दाम में वृद्धि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.