गिरडीह, मार्च 3 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्रामीण बाजारों में होली को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रखंड अंतर्गत रेम्बा, कोदंबरी, मंडरो, हीरोडीह, चुंगलो तथा धुरैता मोड़ में ग्राहकों का हुजूम रविवार को उमड़ पड़ा। सोमवार विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने खूब होली खेली। एमडीएम की जगह छात्र-छात्राओं को कई विद्यालयों में पकवान दिए गए। उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय रेम्बा की शिक्षिका शिबुल देवी ने बताया कि होली की छुट्टी के एक दिन पूर्व छात्र एवं छात्राएं प्रत्येक वर्ष होली खेलते हैं। जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों मे शराब के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर स्थानीय हीरोडीह पुलिस की पैनी नजर है। लोगों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च किया।...