भागलपुर, मार्च 2 -- प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होली के रंगों के पर्व को लेकर लोग अब रंगों में रंगने लगे हैं। बाजारों में होली की तैयारियां जोरों पर हैं और कई मौसमी दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर रंग-गुलाल, मुखौटे तथा विभिन्न प्रकार की पिचकारियों की मांग तेजी से बढ़ गई है। खासकर नरेंद्र मोदी एवं योगी मॉडल के मुखौटों की मांग सबसे अधिक दिख रही है। इस कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों पर मोदी और योगी के मुखौटे तथा टोपियों की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे अभी से रंग-बिरंगी पिचकारियां और रंग खरीद रहे हैं। हालांकि, पिछले वर्षों की तुलना में इस बार रंग, गुलाल और मुखौटों के दामों में वृद्धि देखी जा रही है। होली को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे...