आजमगढ़, मार्च 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। होली की रौनक से बाजार गुलजार हैं। रंग, गुलाल, अबीर, पिचकारियों और मिठाइयों से दुकानों की सजावट देखते ही बन रही है। सोमवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार चौक, सिविल लाइन, रैदोपुर,सिधारी समेत ग्रामीण अचंल में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, महिलाओं ने घर की सजावट और पकवानों की तैयारी के लिए आवश्यक सामानों की खरीद शुरू कर दी है। उधर, नगरपालिका ने जगह-जगह होलिका दहन स्थलों की सफाई कराई है। शाम होते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरा के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.