अररिया, मार्च 3 -- बथनाहा, एक संवाददाता बथनाहा में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू के नेतृत्व में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। इसके साथ ही क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी, गांजा, स्मैक, कोडीन युक्त कफ सिरप समेत अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध पर लगातार छापेमारी की जा रही है। संदिग्ध स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। छापेमारी अभियान में डॉग स्क्वायड की टीम को भी शामिल किया गया है, जो संदिग्ध वस्तुओं की जांच में सहयोग कर रही है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.