बांका, मार्च 2 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को फुल्लीडुमर पुलिस ने व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने किया। इस दौरान अपर थानाध्यक्ष शरद श्रीकांत, एसआई मनीष कुमार सिंह, एएसआई अजय कुमार, अमृत पासवान सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र जवान, चौकीदार एवं दफादर शामिल रहे। पुलिस टीम ने फुल्लीडुमर बाजार, तेलिया मोड़, तेलिया, नगरडीह, डोमो कुमारपुर, लोढ़िया, पथड्डा, कैथा और गनोरा समेत विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से होली पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.