गया, मार्च 2 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से फतेहपुर में प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 550 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई संभावित उपद्रव व असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए की गई है, ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। साथ ही संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की है। थाना स्तर पर लगातार गश्त बढ़ा दी गई है और शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यहां अब तक 550 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि होली के दिन किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.