पूर्णिया, फरवरी 7 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व को देखते हुए पूर्णिया कोर्ट से सहरसा रेलखंड के बीच ट्रेनों, प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आरपीएफ इंस्पेक्टर बनमनखी विजय शंकर को सुरक्षा को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ट्रेनों के बोगियों, प्लेटफॉर्म तथा सर्कुलेटिंग एरिया में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। प्लेटफॉर्म पर बेवजह घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, मनचले युवकों, पाकेटमारी गिरोह, चेन व मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह, असामाजिक तत्वों तथा शराब व नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों पर विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.