महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम आगामी होली त्योहार को लेकर पुलिस सजग है। एसपी के निर्देशन में सोनौली पुलिस ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बाइक से रूट मार्च किया। लोगों से बात कर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया। किसी तरह की अवांछनीय गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने बाजार, मुख्य चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा आवागमन के प्रमुख मार्गों संवेदनशील गांवों में भ्रमण करते हुए आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.