मुरादाबाद, मार्च 3 -- होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को नगर में पैदल मार्च निकालकर शांति का संदेश दिया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने शाम के वक्त में भारी पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। इस मौके पर अनेकों दरोगा कांस्टेबल आदि भी मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में होली को लेकर पुलिस ने पैदल मार्च किया। पुलिस बल निर्धारित रोड से होकर गुजरा। जहां अनेकों जगह बैठक करके लोगों को कहा कि त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, कहीं कोई घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा सभी को निर्देशित करके कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए, कोई नई परंपरा कायम न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.