लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। होली त्यौहार एवं रमजान के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम ममरी, रोशननगर एवं हैदराबाद कस्बे में थानाध्यक्ष सुनील मलिक के नेतृत्व में पुलिस बल ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस टीम ने संवेदनशील स्थानों का भ्रमण करते हुए नागरिकों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इस दौरान हैदराबाद पुलिस द्वारा दुपहिया और चौपहिया वाहनों की सघन चेकिंग भी की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वहीं कुकुरा क्षेत्र में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दृगपाल सिंह गौर के नेतृत्व में कस्बा मैलानी में भी फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान उपनिरीक्षक...