कटिहार, मार्च 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा थाना क्षेत्र में सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने किया, जिसमें पुलिस बल के जवान शामिल थे। फ्लैग मार्च मुख्य बाजार, एजी बाजार, बस स्टैंड एवं विभिन्न संवेदनशील इलाकों और गांवों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने और डीजे पर अश्लील गाने बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से ...