गढ़वा, मार्च 3 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाली। यह फ्लैग मार्च पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी समेत सशस्त्र पुलिस बल शामिल हुए। भवनाथपुर थाना परिसर से फ्लैग मार्च शुरू होकर कर्पूरी चौक, बाजार क्षेत्र, अरसली उत्तरी-दक्षिणी, टाउनशिप, सिंघीताली, मकरी, हरिहरपुर, केतार और खरौंधी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचा। मार्च के दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति बनाए रखने, कानून का पालन करने और त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। थाना प्रभारी रजनी रंजन ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव, हुड़दंग या अमानवीय व्यवहार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने...