अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। होली को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलेभर के फोर्स के अलावा पीएसी व आरएएफ लगाई गई है। सोमवार को बाजार की होली के दौरान पुलिस मुस्तैद रही। इस दौरान सब्जी मंडी चौराहा स्थित हलवाईयान मस्जिद को रात में ही तिरपाल से ढक दिया गया था। वहीं, शाम होते ही पूरे जिले में अधिकारियों ने पैदल भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। होली को लेकर शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। 10 क्यूआरटी की टीमें सक्रिय रहेंगी। बीट कांस्टेबलों को तीन होलिका स्थलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विवादित स्थलों पर निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने दोपहर में शहर के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। वहीं, शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.