भागलपुर, मार्च 3 -- होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से कहलगांव नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चन्द्र गुप्ता, कहलगांव एसडीपीओ-2 पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। फ्लैग मार्च कहलगांव थाना परिसर से शुरू हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों से होकर स्टेशन चौक तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस बल ग्रामीण क्षेत्रों ओगरी, महेशामुंडा, लदमा, सत्कार चौक, खूटहरी, मूरकटिया चौक, नंदलालपुर एवं वनस्पति गांव होते हुए पुनः कहलगांव थाना पहुंचा, जहां फ्लैग मार्च का समापन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल एवं सुरक्षा जवान मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.