कटिहार, मार्च 3 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई की सड़कों पर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में होली का पर्व शांति पूर्वक संपन्न हो इसको लेकर नगर भ्रमण किया गया। एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था बना रहे इसको लेकर फ्लैग मार्च निकाली गई है। अनुमंडल से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए नगर का भ्रमण किया जा रहा है। तथा स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि शांतिपूर्वक वातावरण में होली का पर्व मनाए तथा विधि व्यवस्था बना कर रखें तथा प्रशासन को सहयोग करें। इस अवसर पर अंचल पदाधिकारी श्याम सुंदर साहा, बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार, रंजन कुमार, रणधीर कुमार शर्मा, बिंदेश्वरी मंडल, आदि दर्जनों पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.