पूर्णिया, फरवरी 27 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना प्रांगण में होली को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार की अगुवाई में बैठक में दमगड़ा पंचायत के मुखिया अशोक कुमार यादव, कुकरौन पूर्व के मुखिया तजमूल मंसूरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र मुखिया, धमदाहा दक्षिण पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद सजाजुल, शंभू जयसवाल, सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे। थाना अध्यक्ष ने होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष ने होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बिंदुवार विचार विमर्श किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि होली को लेकर क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासनिक टीम तो सक्रिय रहेगी ही लेकिन पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए स्थानीय लोगों का सहय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.