गोपालगंज, मार्च 2 -- थावे। एक संवाददाता होली को लेकर बढ़ती भीड़ के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर दूसरी विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के अनुसार गाड़ी संख्या 05089/05090 चार फेरों के लिए 5 से 15 मार्च के बीच गुरुवार एवं शनिवार (छपरा से) और शुक्रवार एवं रविवार (आनंद विहार से) चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद व गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जिले में थावे के अलावा दिघवा-दुबौली में भी ठहराव दिया गया है। प्रत्येक ट्रेन में जनरल, शयनयान एवं विभिन्न एसी श्रेणियों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.