पलामू, फरवरी 28 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर लेस्लीगंज थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी एवं ग्रामीण उपस्थित थे। थाना प्रभारी ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का त्यौहार है। इसे सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। साथ ही हुड़दंग, जबरन रंग लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.