हाजीपुर, फरवरी 26 -- गोरौल,संवाद सूत्र। होली को लेकर बुधवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजीत की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए बीडीओ पंकज कुमार निगम ने लोगों से अपील किया की होली भाईचारे का पर्व है। इस पर्व को भाईचारे और सदभाव के साथ मनाये। सभी समुदाय के लोगों के साथ आपसी सदभाव बनाये रखें। वहीं थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया की किसी प्रकार की उपद्रव की सूचना मिले तो तत्काल उसकी जानकारी उपलब्ध कराये। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। क्षेत्र में कहीं भी जानकारी मिले शराब पीने एवं कारोबार का तो उसकी भी सूचना सरकारी मोबाइल पर दें। होली के मौके पर अश्लील गाना बजने की सूचना मिली तो कार्रवाई होगी। डीजे बजाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है। कहीं से भी डीजे बजाने की सूचना मिली तो डीजे सेट को जप्त करने के साथ ...