हाजीपुर, फरवरी 28 -- राघोपुर। संवाद सूत्र होली पर्व शांतिपूर्वक माहौल में मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रूस्तमपुर थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर अवर थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारा के साथ मनाएं। किसी प्रकार की हुड़दंग होली में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवर थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद लोगों से अपील किया की होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। और होली के दौरान अफवाह फैलाने वाले एवं गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध है। होली पर्व के मौके पर सड़क पर एवं चौक-चौराहे पर हंगामा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.