पूर्णिया, मार्च 2 -- बनमनखी संवाद सूत्र।होली पर्व को लेकर बनमनखी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली पर मनाने का निर्णय लिया गया बैठक में राजस्व अधिकारी बालकृष्ण भारद्वाज, थानाध्यक्ष संजय कुमार, अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। राजस्व अधिकारी ने होलिका दहन के दौरान हुरदंग न करने बिजली के तार से दूरी रहने तथा नशा से दूर रहने की अपील की। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने होली पर्व के दौरान हुरदंग की सूचना के लिए मोबाइल नंबर 9031827748 जारी किया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि होली पर्व के दौरान और हुरदंग करने वालों एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.