कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। होली की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद होकर चलने वाली तीन ट्रेनों में मार्च महीने में अतिरिक्त बोगी जोड़ने की घोषणा की है। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में एक मार्च से 31 मार्च तक एक-एक फर्स्ट एसी बोगी जोड़ी जाएगी। बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस में पांच मार्च से 26 मार्च तक बीकानेर से और छह मार्च से 27 मार्च तक कोलकाता से एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच जोड़ने की घोषणा हुई है। घोषणा के अनुसार मदार जंक्शन-कोलकाता-मदार जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक सेकंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। दो मार्च से 30 मार्च तक मदार से और पांच मार्च से दो अप्रैल तक कोलकाता से एक अतिरिक्त सेकंड एसी बोगी लगाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.