पलामू, मार्च 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। होली के मद्देनजर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लंबी दूरी की ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल चल रहा है, जिसके कारण यात्रियों को सीट मिलने में परेशानी हो रही है। डालटनगंज स्टेशन के स्टेशन मास्टर उमेश कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए रेलवे प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड में है और अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। गरीब रथ ट्रेन एक मार्च को चलाई जा चुकी है, जबकि दिल्ली जाने वाली ट्रेन पांच मार्च को प्रस्थान करेगी। लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जीआरपी और सीआरपीएफ के सहयोग से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.