छपरा, फरवरी 26 -- छपरा, हमारे संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को टाउन थाना और भगवान बाजार थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी नितेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और गश्ती दल सक्रिय रहेगा। डीजे और जुलूस के लिए निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए तथा कानून-व्यवस्था भंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.