चतरा, मार्च 3 -- चतरा संवाददाता होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिले में सभी पर्व-त्योहार आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी सभी के सहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पेयजल की समुचित व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.