किशनगंज, मार्च 1 -- पौआखाली। एक संवाददाता शनिवार को होली पर्व को लेकर जियापोखर और सुखानी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना रहा। वही जियापोखर थाना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने की, जबकि सुखानी थाना परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष मनु कुमारी ने की। दोनों बैठकों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्षों ने कहा कि होली भाईचारे और प्रेम का पर्व है, जिसे आपसी सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जबरन रंग लगाने, हुड़दंग मचाने, अश्लील गीत बजाने या कानून व्यवस्था भंग करने व...