गुमला, फरवरी 28 -- जारी। थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी शनि कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी लोग शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाएं। थाना प्रभारी शनि कुमार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।बैठक में मुखिया माइकल कुजूर, विनय एक्का, रजनी मिंज, तस्लीमुद्दीन खान,संतकुमार भगत, दिनेश भगत, दुलार मिंज सहित प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य होली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौह...