गोपालगंज, फरवरी 26 -- मांझागढ़ ।थाना क्षेत्र के छितौली गांव में होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक सीओ मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सीओ ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इसे मिल-जुलकर मनाएं तथा किसी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने या डीजे पर अश्लील गाने बजाने से बचें। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह या भड़काऊ पोस्ट साझा नहीं करने की भी हिदायत दी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। बैठक में बीडीओ विनीत कुमार, थानाध्यक्ष निरंजन कुमार सहित अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.