बहराइच, मार्च 1 -- नवाबगंज। होली को शांति पूर्वक मनाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गतसंतलिया पुलिस चौकी में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजमंगल त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी , प्रधान प्रतिनिधि होलिया नीरज मिश्रा,ओमप्रकाश चौधरी,संजय मिश्रा,यदुनंदन मिश्रा,साबित राम पूर्व प्रधान जवाहरलाल शुक्ला,कल्लू वर्मा ,शोभाराम चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता करते हुए संतलिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि होली, पर्व की तरह मनाएं। सभी लोग मिलजुलकर होली खेलें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...