हाजीपुर, मार्च 3 -- चेहराकलां,संवाद सूत्र। सोमवार की शाम कटहरा थाने की पुलिस ने होली त्योहार को शांतिपूर्ण महौल में संपन्न कराने को लेकर फ्लैग मार्च किया। मार्च क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। कटहरा थाना के एसआई महेश कुमार ने बताया कि होली के त्योहार के मद्देनजर कटहरा क्षेत्र के सभी इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में यह मार्च निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजे बजाने,अश्लील या भड़काऊ गाने चलाने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विशेष टीमें सोशल मीडिया पर भ्रामक और विवादित पोस्ट डालने वालों की भी निगरानी कर रही हैं। इसके अतिरिक्त,शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री और सेवन करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.