चतरा, मार्च 2 -- चतरा, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को चतरा सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की चतरा सीओ अनिल कुमार व सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में नये नगर अध्यक्ष अताउर्रहमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में शहर के दोनों समुदाय के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने होली को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार के विवाद या अफवाह से दूर रहें। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे व साउंड सिस्टम निर्धारित समय सीमा और कम ध्वनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.