कोडरमा, फरवरी 28 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि । होली पर्व को लेकर चंदवारा थाना में शनिवार को बैठक चंदवारा बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में होली त्यौहार को शांति व सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की गई। साथ हीं पर्व के दौरान असामाजिक तत्व व हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखने, नियमित गश्ती करने आदि की मांग की गई। साथ हीं डीजे आदि पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, महेंद्र यादव, धनंजय सिंह, चंद्रभूषण साव समेत कई गणमान्य लोग व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.