लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर किऊल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बाहर से आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। स्टेशन परिसर में एक ओर जहां जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर टिकट जांच अभियान भी तेज कर दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। दूर-दराज से आने वाली सभी ट्रेनों की विशेष निगरानी की जा रही है तथा प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। टिकट कलेक्टरों द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.