जहानाबाद, फरवरी 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड में होली त्योहार को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। रंगों के त्योहार होली मे अधिकांश लोग नए कपड़े पहनते हैं। जिसके लिए लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। इसलिए कपड़े की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। सबसे अधिक मांग रेडीमेड कपड़ों की है। बच्चों और युवाओं में सबसे अधिक मांग कुर्ता पजामा की है। सफेद सूती कुर्ती पजामा की मांग सबसे अधिक है। तो बच्चियों में सबसे अधिक सूट की मांग है। महिला लोग सूती साड़ी खरीद रही हैं। तो बड़े लोग कपड़े खरीद कर दरजी से सिल्वा रहे हैं। कपडा व्यवसायी अनूप कुमार ने बताया कि मध्यम रेंज के कपड़ों की मांग सबसे अधिक है। कुर्ता पजामा 500 से 1500 रुपए तक की सबसे अधिक मांग है। वही सूट और साड़ी की मांग भी 1000 से 3000 रुपए के बीच अधिक है। कम कीमत में भी अच्छे डिजाइन में कपड़े उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.