लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। होली पर्व को लेकर जिले में बाजारों की रौनक बढ़ गई है। रंगों के इस त्योहार को खास बनाने के लिए लोग जमकर कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कुर्ता-पजामा सहित विभिन्न परिधानों की बिक्री में तेजी आने से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। खासकर सफेद टी-शर्ट, कुर्ता-पैजामा, शरारा-गरारा, जिमी चू, सूट, सलवार, शेरवानी और गिलीस की मांग बाजार में अधिक देखी जा रही है। इस बार हैप्पी होली लिखी टी-शर्ट युवाओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। व्यापारियों के अनुसार मांग को देखते हुए होली से पूर्व ही पर्याप्त मात्रा में कपड़ों की खेप मंगा ली गई है। दुकानदारों का कहना है कि कुर्ता-पैजामा, शरारा-गरारा और जिमी चू कपड़ों की डिमांड इस बार सबसे अधिक है। वहीं बच्चों से लेकर युवाओं तक में कुर्ता-पजामा का खास क्रेज देखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.