मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- औराई, एसं। होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से औराई थानाध्यक्ष हेमलता कुमारी की अध्यक्षता में रविवार को क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें थाना के अलावा जिले से आए पुलिस बल के जवान शामिल रहे। फ्लैग मार्च औराई चौक से निकलकर सिमरी, रामपुर, बैगना, बसुआ, भैरवस्थान, राजखंड के साथ अन्य जगहों से गुजरी। मौके पर दारोगा अरविंद कुमार, राजेश कुमार, राजू कुमार, हरेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...