औरैया, फरवरी 26 -- बेला, संवाददाता। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने बुधवार को थाना बेला क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने संभावित होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों व स्थानीय प्रतिनिधियों को भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम गरिमा सोनकिया ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने पुलिस बल को सतर्क रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके। ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.