छपरा, मार्च 2 -- एकमा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर एकमा थाना पुलिस ने सोमवार की शाम बाजार क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने एकमा बाजार, परसा गढ़ तथा बलऊ बाजार सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने दुकानदारों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी या अशांति फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहार की आड़ में माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.